संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना मेंहंदावल पुलिस ने मामले में अभियुक्त उमेश गुप्ता पुत्र बकिके उर्फ रामकृपाल गुप्ता निवासी धौरापार थाना मेंहदावल को जगतगुरू शंकराचार्य इंटरमीडिएट काॅलेज मेंहदावल के पास से गिरफ्तार किया।
वादिनी ने 25 जुलाई को थाना मेंहदावल पर पुत्री से दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। पुलिस ने केस में नामित अभियुक्त रविन्द्र पुत्र हरिश्चन्द्र निवासी धौरापार को 24 जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। केस में साक्ष्य संकलन के आधार पर सुसंगत धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए अभियुक्त उमेश गुप्ता उपरोक्त का नाम प्रकाश में आया।