मेंहदावल। गणेश विसर्जन शांतिपूर्ण तरीके से शनिवार को संपन्न हुआ। भक्तों ने पूरे उत्साह और जयकारों के साथ राजकीय महाविद्यालय के पास मोहिया पुल से गणेश प्रतिमाओं का शांतिपूर्ण विसर्जन किया। नगर क्षेत्र में गणेशजी की स्थापित करीब दो दर्जन से अधिक प्रतिमाओं में से 15 का विसर्जन कराया गया। नायकटोला मोहल्ले में स्थापित गणेश प्रतिमा के विसर्जन में उमड़ी भक्तिमय महिलाओं ने ढोल नगाड़े के साथ प्रतिभाग किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। इस कार्यक्रम में पुलिस व्यवस्था हर महत्वपूर्ण जगहों पर काफी दुरुस्त रही। संवाद
IJ