फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बगीचे के खंडहर मकान में खेल रहे थे जुआ, पुलिस की दबिश पड़ी तो मची भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मेंहदावल पुलिस ने सोमवार को बढ़या ठाठर चौराहे के पास बगीचे के खंडहर मकान में जुआ खेलने की सूचना पर दबिश दी तो भगदड़ मच गई। पुलिस ने घेरेबंदी करके छह जुआरियों को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से 17,500 रुपये, छह मोबाइल, दो बाइक और ताश की गड्डी बरामद की। पकड़े गए जुआरियों में दो-दो महराजगंज व गोरखपुर के और दो संतकबीरनगर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

एसओ रविंद्र सिंह ने बताया कि लंबे समय से बढ़या ठाठर चौराहे के पास रामगोपाल सिंह के बगीचे में बने खंडहर मकान में जुआ खेलने की शिकायत मिल रही थी। सोमवार को सूचना मिली कि काफी संख्या में जुआरी खंडहर मकान में जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर दबिश दी गई तो भगदड़ मच गई। मौके से छह जुआरी पकड़े गए। पूछताछ में पकड़े गए जुआरियों की पहचान मेंहदावल क्षेत्र के करमैनी निवासी मोहम्मद सलमान, बखिरा क्षेत्र के नंदौर निवासी मोहम्मद शरीफ, गोरखपुर के कैम्पियरगंज क्षेत्र के दुबौली निवासी सत्यनारायण, कैम्पियरगंज क्षेत्र के ही बनभागलपुर निवासी गप्पू उर्फ राजेश, शिवपुर करमावा विशुनपुर टोला निवासी हमीद अली और महाराजगंज जिले के कोल्हुई क्षेत्र के बड़हरा शिवनाथ निवासी उमेश चौहान के रूप में हुई।
मालफड से 14570 रुपये और तलाशी में 2930 रुपये, छह मोबाइल, दो ताश की गड्डी और दो बाइक बरामद हुई। पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए जुआरी ठेला और दुकान चलाकर कमाई करते हैं। महाराजगंज और गोरखपुर से सीमा पर आकर बढ़या ठाठर के चौराहे के पास बगीचे के खंडहर मकान में जुआ खेलते हैं। बरामद दोनों बाइकों को एमबी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया, जबकि पकड़े गए सभी जुआरियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपियों को अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि बगीचे के मालिक राम गोपाल सिंह की भी भूमिका की जांच शुरू कर दी गई है। यदि जांच में मकान मालिक की भूमिका मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें