रोसयाबाजार। क्षेत्र के गागरगाड में चल रहे सात दिवसीय प्रीमियम लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के छठे दिन का मैच चार पारियों में खेला गया। इसमें बस्ती, रसूलपुर, गागरगाड और माझाचहोडा के बीच सेमीफाइनल मैच हुअरश्र बस्ती और गागरगाड की टीम ने फाइनल में जगह बनाई।
बृहस्पतिवार को पहला मैच बस्ती और रसूलपुर के बीच खेला गया। रसूलपुर ने पहले बैटिंग करते हुए बस्ती को 128 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में बस्ती ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच छह विकेट से जीत लिया। दूसरा सेमीफाइनल मैच गागरगाड और माझाचहोडा के बीच खेला गया। गागरगाड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाकर माझाचहोड़ा को लक्ष्य का लक्ष्य दिया। प्रतिद्वंद्वी टीम माझाचहोड़ा 91 रन पर आलआउट हो गई।
इस प्रकार गागरगाड और बस्ती की टीम ने फाइनल में अपनी जगह बनाई। शुक्रवार इन दोनों टीमों का फाइनल मैच होगा। प्रतियोगिता के आयोजक डॉ. जयप्रकाश शर्मा ने सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में पहुंचने वाली टीम के खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मयंक शर्मा, हरिराम यादव, नंदलाल, बाबूराम शर्मा, रमाकांत चौधरी, श्रीकांत, बलजीत यादव, विकास शर्मा, संदीप शर्मा, प्रदीप शर्मा, सुमित तिवारी, सुरजीत आदि मौजूद रहे।