गगनई बाबू के लोगों ने तहसील पर किया प्रदर्शन
वार्ड परिसीमन में गड़बड़ी का लगाया आरोप
मेंहदावल (संतकबीरनगर)। नगर पंचायत के सीमा विस्तार में शामिल ग्राम पंचायत गगनई बाबू के लोगों ने वार्ड परिसीमन में गड़बड़ी का आरोप लगाकर शुक्रवार को तहसील कार्यालय पर प्रर्दशन किया। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
गगनई बाबू गांव निवासी वीरेंद्र व जुगेश के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि गगनई बाबू गांव की जनसंख्या करीब 2300 है। नगर पंचायत सीमा विस्तार में शामिल इस गांव को वार्ड न बनाकर वार्ड परिसीमन के दौरान उनके गांव को दो भागों में बांटते हुए दो अलग-अलग वार्डों में जोड़ा गया है। इससे गगनई बाबू गांव का अस्तित्व समाप्त हो गया है।
भविष्य में यहां के लोगों को गांव का अस्तित्व समाप्त होने से परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान विजय बहादुर, अखिलेश, गणेश प्रसाद, विशाल निषाद, राम बहादुर, पवन निषाद, कोदई, किसमती, इंद्रेश साहनी आदि मौजूद रहे।
...
कोट
वार्ड परिसीमन के बाद आपत्ति दर्ज कराने के लिए समय दिया गया था। उस समय कोई आपत्ति दर्ज नही कराई ई। शासन की गाइड लाइन के अनुसार ही वार्ड परिसीमन किया गया है। नियम विरुद्ध कोई भी वार्ड परिसीमन नही किया गया है।
संदीप कुमार सरोज, अधिशासी अधिकारी