संतकबीरनगर। क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत बेलहरकला थाना पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार एक युवक के खाते में उसकी ठगी गई धनराशि वापस करा दी है। नगर पंचायत बेलहरकला के वार्ड नंबर-11 निवासी प्रदीप कुमार साइबर ठगी का शिकार हो गए। साइबर अपराधियों ने उनके साथ धोखाधड़ी कर पांच हजार रुपये निकाल लिए थे। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर हेल्प डेस्क थाना बेलहरकला ने शिकायत प्राप्त होते ही कार्रवाई शुरू की। पुलिस के प्रयास से ठगी गई धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। संवाद