संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल ने बुधवार को जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया। इसके साथ ही अस्पताल को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। फल वितरण के दौरान मौजूद सीएमओ डॉ अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि व्यापार मंडल ने मरीजों में फल वितरण कर पुनीत कार्य किया है। इस तरह से लोगों को आगे आना चाहिए और मरीजों की मदद करनी चाहिए। व्यापार मंडल के पूर्वांचल अध्यक्ष सर्वदानंद पांडेय ने कहाकि व्यापारी वर्ग हमेशा गरीब लोगाें की मदद में आगे रहता है। इस दौरान सीएमएस डॉ महेश प्रसाद, जिलाध्यक्ष महेश गुप्त, रामजी गुप्त, तीरथ गुप्त, बैजनाथ जायसवाल, मूलचंद मौर्य, राजेश कुमार, देवव्रत, अजीत, अयोध्या प्रसाद, प्रहलाद पंसारी, अर्जुन प्रसाद, राजन, विनोद कुमार, अरविंद, सुनील कुमार, कमलेश प्रसाद समेत अन्य मौजूद रहे।