बस्ती। लालगंज पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी कर नौकरी हासिल करने व सेवानिवृत्त होने के बाद पेंशन लेने के मामले में केस दर्ज किया है। वादी जनहित संस्था के अधिवक्ता कुंवर ब्रम्हदेव उपाध्याय ने तहरीर में बताया कि वंशगोपाल, निवासी रघऊपुर, थाना लालगंज, जौनपुर जनपद में स्वास्थ्य विभाग में तैनात था। वहीं से 1998 में स्थानांतरित होकर सिद्धार्थनगर जिले सीएचसी उसका बाजार में आया। सितंबर 2021 को सेवानिवृत्त हुआ। आरोप है कि उसने नौकरी फर्जी तरीके से हासिल की थी। सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन भी प्राप्त कर रहा है। लालगंज पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद