फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एसटीएफ कर्मी बताकर जांच के नाम पर युवक से सोने की चेन लेकर भाग गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। एसटीएफ का कर्मी बता कर एक युवक से जांच के नाम पर दो सोने की चेन लेकर बदमाश भाग गए। फोन करने की युवक ने कोशिश की तो उसका मोबाइल फटक कर तोड़ दिया। घटना के बाद दोनों बदमाश भाग निकले। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बरईटोला निवासी गौतम चौरसिया पुत्र सियाराम चौरसिया का आरोप है कि 13 जून को सुबह दस बजे वह नवीन मंडी सरैया से सब्जी लेकर बाइक से घर को लौट रहे थे। एचआरपीजी कॉलेज के पास हाईवे पर दो अज्ञात व्यक्तियाें ने बाइक से उसको ओवरटेक कर रोक लिया। आरोप है कि खुद को एसटीएफ का कर्मचारी बताते हुए जांच करने के लिए कहा। बताया कि आप अपनी सोने की चेन निकाल कर रखिये, वे लोग जांच करेंगे।
उसके बाद बैग व शरीर की तलाशी करने लगे। बैग में उसकी सोने की चेन रखवाई। आरोप है कि दोनों ने उसकी सोने की चेन जांच के नाम पर ले ली और जब वह फोन से बात करना चाहा तो उसका मोबाइल पटक दिया और भाग गए। देखने से दोनों व्यक्ति काफी हस्ट पुष्ट लग रहे थे, और काफी लंबे भी थे। घटना से वह काफी परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि दो अज्ञात के खिलाफ गबन और जानमाल की धमकी का केस दर्ज किया गया।
-
ससुराल में दंपती की पिटाई
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के अंसार टोला में सुसराल आए युवक और उसकी पत्नी को रिश्तेदारों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बस्ती के लालगंज क्षेत्र के बानपुर निवासी राम किशोर पुत्र मंगरू का आरोप है कि वह अपने ससुराल (ससुर) लालमन पुत्र रामनयन निवासी अंसार टोला में दस जून को घूमने के लिए परिवार के साथ आए थे। जहां पारिवारिक मतभेद होने के कारण उसकी सरहज प्रभावती पत्नी हनुमान व रिंकी पत्नी पवन ने उसकी पत्नी को अपशब्द कहे। आरोप है कि जानमाल की धमकी दी। दूसरे दिन 11 जून की सुबह उक्त प्रभावती अपने भाई सदानंद व प्रभावती व रिंकी, पवन के साथ मिलकर उसकी पत्नी सोनी और उसे लाठी डंडे से मारा पीटा और जानमाल की धमकी देने लगे। पिटाई से दंपती को चोटें आईं।
कोतवाल ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें