फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दोस्त की पत्नी से किया दुष्कर्म, केस दर्ज करने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
- वारदात की जानकारी के बाद पति ने तोड़ लिया पीड़िता से रिश्ता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। सीजेएम अनिल कुमार की कोर्ट ने कोतवाली पुलिस को एक महिला से दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज करने का आदेश दिया है। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता ने पति के दोस्त पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने के बाद पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने कोर्ट को बताया है कि कोतवाली क्षेत्र के बिशुनपुरवा गांव निवासी उसके पति का दोस्त अक्सर घर आता था। एक दिन पति की गैर मौजूदगी में पहुंचे आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी से शिकायत करने पर बदनाम करने की धमकी दी। इसके बाद तीन वर्षों तक डरा-धमकाकर ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म करता रहा। जानकारी होने पर पति ने पीड़िता से रिश्ता तोड़ लिया, आरोपी ने भी किनारा कर लिया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी के भाई भी पुलिस में शिकायत न करने के लिए धमका रहे हैं। पीड़िता का आरोप है कि स्थानीय थाने पर शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद डाक से तहरीर भेजकर एसपी से गुहार लगाई फिर भी कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट ने सुनवाई के बाद पीड़िता का प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए आरोपी तथा उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना करने तथा उसकी प्रति न्यायालय में पेश करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें