फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लब फुट क्लीनिक में होगा दिव्यांग बच्चों का मुफ्त इलाज : सीएमओ

विज्ञापन
जिला अस्पताल में क्लब फुट क्लीनिक का फीता काटकर शुभारंभ करते सीएमओ। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
क्लब फुट क्लीनिक में होगा दिव्यांग बच्चों का मुफ्त इलाज : सीएमओ
विज्ञापन

- जिला अस्पताल में हुआ शुभारंभ
संतकबीरनगर। सीएमओ डॉ अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि क्लब फुट एक जन्मजात विकृति है। जिसमें बच्चे के पैर के पंजे अंदर की ओर मुड़ जाते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए विभाग काम कर रहा है और यह सुनिश्चित कर रहा है कि ऐसे बच्चों की जल्दी ही पहचान की जाए और उनका इलाज किया जाए। उन्होंने उक्त बातें बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में क्लब फुट क्लीनिक का शुभारंभ करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मिरेकल फीट फाउंडेशन इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रही है। यह बच्चों के लिए नया जीवनदान जैसा है। सीएमएस डॉ. ओपी चतुर्वेदी ने मिरेकल फीट के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी ली। अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने कहा कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम पूरी तरह से मिरेकल फीट फाउंडेशन की मदद करेगी। जिला कार्यक्रम प्रबंधक विनीत श्रीवास्तव ने मिरेकल फीट के कार्य को सराहा। आर्थोपेडिक डॉ एसपी सिंह ने क्लब फुट के मरीजों को देखा और कहा कि जिन बच्चों में यह बीमारी है, वह जल्द ही ठीक हो जाएगा। प्रोग्राम मैनेजर शिरिश श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों में क्लब फुट के उपचार के लिए मिरेकल फीट राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के साथ इस कार्य को कर रहा है। जिसके तहत मिरेकल फीट बच्चों के नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था प्रत्येक जिले के जिला अस्पताल में कर रही है। मिरेकल फीट संस्था ने जुलाई 2018 से देश में बच्चों को नि:शुल्क इलाज के लिए क्लब फुट क्लिनिक शुरू किया। इस अवसर पर पिंटू कुमार, विशाल सक्सेना, भूपेश, शेख फैजान समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें