फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पूजा-पाठ के नाम पर ऐंठ लिए रुपये, केस दर्ज

Thu, 25 Jan 2024 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के झीनखाल गांव में पूजा-पाठ के नाम पर रुपये ऐंठ लेने का मामला प्रकाश में आया। पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी के विरुद्ध केस दर्जकर लिया। कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि पीडि़त अम्बिका प्रसाद चौधरी पुत्र रामकुमार चौधरी निवासी ग्राम झीनखाल ने अपने प्रार्थनापत्र में बताया कि एक जयहिन्द तिवारी, जिसे लोग तिवारी कहते हैं वह उनके मेडिकल स्टोर के दुकान पर कई बार दवा लेने आया। पिछले वर्ष माह सितम्बर में एक दिन वह उनसे बोला कि आपके घर पर काफी बड़ा संकट आने बाला है। इसे समय रहते सही करने के लिए आपको अपने घर पर पूजा-पाठ कराना होगा। वह आसपास के लोगों से उनके बारे में पूछताछ करके उनसे घर के बारे में बताने लगा तो वह उसकी बात पर भरोसा कर लिए। पहले वह उनसे कुछ पैसा एडवांस देने के लिए कहा तो उन्होंने मना कर दिया। तो वह उनकी जानकारी के बिना घर पर जाकर उनकी पत्नी को बेवकूफ बनाकर उससे 20 हजार रुपये नकद लेकर चला गया।
कोतवाल ने बताया कि मामले में उक्त आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धारा में केस दर्ज करके अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें