फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ग्राम न्यायालय का उद्घाटन आज

Thu, 18 Jan 2024 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेंहदावल तहसील में ग्राम न्यायालय के कार्यालय का निरीक्षण करते न्यायिक अ​धिकारी।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंहदावल। तहसील परिसर में बने ग्राम न्यायालय का उद्घाटन 18 जनवरी को किया जाएगा। जिला जज ग्राम न्यायालय का उद्घाटन करेंगे। ग्राम न्यायालय में नियुक्त जज ने बुधवार को तहसील परिसर तथा ग्राम न्यायालय का निरीक्षण किया और उद्घाटन की व्यवस्था की जानकारी ली।
विज्ञापन


मेंहदावल तहसील परिसर में ग्राम न्यायालय बनकर तैयार है। कुछ दिन पूर्व हाईकोर्ट ने यहां पर जज की तैनाती भी कर दी। बृहस्पतिवार को ग्राम न्यायालय का उद्घाटन जिला जज द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन से पूर्व बुधवार को ग्राम न्यायालय में नियुक्त न्यायाधीश प्रभात दूबे ने मेंहदावल पहुंचकर तहसील परिसर में बने ग्राम न्यायालय का निरीक्षण किया। उद्घाटन की व्यवस्था देखी तथा तहसील प्रशासन के साथ बैठक कर उद्घाटन की रूपरेखा के साथ ही व्यवस्था पर भी चर्चा की। इस दौरान एसडीएम अरुण कुमार, थानाध्यक्ष विजय कुमार दूबे, नायब तहसीलदार सतेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें