फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बीईओ के निरीक्षण में बिना मान्यता के पाए गए चार स्कूल

Fri, 04 Aug 2023 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सिद्धार्थ विद्या मंदिर भोगीपुर की जांच करते बीईओ।
विज्ञापन
- नोटिस जारी कर चारों स्कूलों को स्कूल बंद करने का दिया निर्देश
विज्ञापन

- नामांकित बच्चों का पास के परिषदीय विद्यालयों में नामांकन कराने को कहा

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बीईओ नाथनगर ने शुक्रवार को क्षेत्र के प्राइवेट विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान चार स्कूल बिना मान्यता के संचालित होते मिलीं। जिन्हें नोटिस जारी कर बंद करने का निर्देश दिया है। साथ ही विद्यालयों में नामांकित बच्चों को पास के परिषदीय विद्यालयों में नामांकित कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बीईओ नाथनगर अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि डिवाइन पब्लिक स्कूल भैसही उर्फ भैसवरिया कुशहवा बाजार, सिद्धार्थ विद्या मंदिर भोगीपुर, आरवीएस एकेडमी भैसहीजोत, स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल हरपुर शामिल है। यह सभी विद्यालय बिना मान्यता के चल रहे थे। इनके संचालकों को नोटिस जारी कर विद्यालय का संचालन बंद करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही वहां पर अध्ययनरत बच्चों को पास के परिषदीय विद्यालयों में नामांकित कराने को कहा गया है। उसकी सूचना बीईओ कार्यालय काे देने का निर्देश दिया है। निरीक्षण में फिर यह विद्यालय संचालित पाए जाते हैं तो जुर्माना व अन्य कार्यवाही के लिए विद्यालय के प्रबंध तंत्र जिम्मेदार होगा। बीईओ ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों को हर हाल में बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें