संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नवरात्र व दशहरा पर्व के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थ पर अंकुश लगाने के लिए बृहस्पतिवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान अनियमितता मिलने पर एक दुकानदार को नोटिस दिया गया, जबकि चार नमूने लिए गए।
सहायक आयुक्त खाद्य सतीश कुमार निर्देशन में चलाए गए इस अभियान को लेकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि छेदी लाल किराना स्टोर टड़वरिया चौराहा, राजेडीहा, मेंहदावल से दो नमूने संग्रहित किए गए। एक नमूना मूंगफली दाने का एक नमूना बॉकला दाल का संग्रहित कर कर जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला को भेजा गया। साथ ही टड़वरिया चौराहा स्थित जेपी किराना स्टोर पर अनियमितता पाए जाने पर नोटिस दिया गया, नोटिस का अनुपालन न करने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी। एक मेडिकल स्टोर को बिना खाद्य लाईसेंस के संचालन होते पाए जाने पर नोटिस देते हुए चालान किया गया।