संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के लहुरादेवा गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित सदरे आलम निवासी लहुरादेवा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार को सुबह 9 बजे वह अपने खेत में काम कर रहे थे। अनायास छोटी सी बात को लेकर विपक्षी अबरे आलम, हसन अली, नुरूलहुदा व अमीना खातून गाली देते हुए लाठी-डंडा से पीटने लगे। बचाव में आई पत्नी को भी काफी मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट के घटना में दोनों को काफी चोटें आई हैं। संवाद