फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एनडीपीएस के तहत चार माह के कारावास की सजा

Wed, 03 Apr 2024 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। न्यायालय ने ऑपरेशन कनविक्शन व शिकंजा अभियान के तहत एनडीपीएस एक्ट के मामले में एक आरोपी को चार माह के कठोर कारावास व 2000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि संयुक्त निदेशक अभियोजन व माॅनीटरिंग सेल के संयुक्त प्रयास से न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी द्वितीय की कोर्ट ने थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पंजीकृत एनडीपीएस एक्ट के मामले में राजेश उर्फ सद्दाम अंसारी पुत्र निजामुद्दीन अंसारी निवासी कांशीराम आवास को चार माह के कठोर कारावास व 2000 रुपये के अर्थदंड से दंडित करने का आदेश दिया। अदा न करने पर 15 दिन के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें