संतकबीरनगर एसपी सत्यजीत गुप्ता ने कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए 54 पुलिस कर्मियों के कार्य क्षेत्र में रविवार को फेरबदल किया। एसपी ने बताया कि इंस्पेक्टर श्रीप्रकाश यादव को एसओजी वाट टीम प्रभारी बनाया गया।
इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह को इंस्पेक्टर क्राइम थाना धर्मसिंहवा, इंस्पेक्टर भगवान सिंह को इंस्पेक्टर क्राइम कोतवाली, इंस्पेक्टर विजय कुमार को पत्र सेल और प्रभारी फील्ड यूनिट बनाया गया है। एसआई श्याम देव प्रसाद को चौकी इंचार्ज औद्योगिक नगर, एसआई विनोद यादव को चौकी इंचार्ज मुखलिसपुर, एसआई सत्येंद्र यादव को चौकी इंचार्ज पचपोखरी, एसआई संजय सिंह को चौकी प्रभारी गौसपुर बनाया गया है।
एसआई राजेश कुमार मिश्र को चौकी प्रभारी गोला, एसआई कृष्ण मोहन राव को चौकी प्रभारी बरदहिया बाजार बनाया गया। एसपी ने बताया कि चार इंस्पेक्टर, 16 सब इंस्पेक्टर समेत कुल 54 पुलिस कर्मियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है।