संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के निखरकपार में जमीन संंबंधी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने महिला समेत चार लोगों की पिटाई कर दी। पीड़ित शीला पत्नी संतराम का आरोप है कि 24 जुलाई की शाम को जमीन संबंधी विवाद को लेकर उसके पट्टीदार सदानंद, रमानंद, रामपति, इन्दू उसे अपशब्द कहने लगी। विरोध करने पर लोगों ने उसे लाठी, डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। जब अंगुरा, बंदना , जलधंर बचाव में आए तो उक्त लोगाें ने उन्हें भी मारा पीटा और जानमाल की धमकी दी। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि इस मामले में चार लोगों पर केस दर्ज किया गया। संवाद