- पहले 41 अस्पताल थे सूचीबद्ध
संतकबीरनगर। आयुष्मान भारत योजना में चार और चिकित्सालयों को सूचीबद्ध किया गया है। जहां पर आयुष्मान कार्डधारक इलाज करा सकेंगे।
सीएमओ डॉ. रामानुज कनौजिया ने जनपद के समस्त आयुष्मान कार्ड धारकों को अवगत कराया है कि भारत आयुष्मान कार्ड योजना से लाभार्थी सूचीबद्ध अस्पतालों में इलाज करवा सकते हैं। पहले 41 अस्पताल सूचीबद्ध थे, लेकिन अब चार अस्पताल और सूचीबद्ध हो गए है। इसके साथ ही संयुक्त जिला चिकित्सालय, सीएचसी खलीलाबाद, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी हैंसर, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां में भी आयुष्मान कार्ड धारकों का नियमानुसार इलाज हो रहा है। अब जनपद में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कुल 45 हॉस्पिटल सूचीबद्ध हो गए हैं।