संतकबीरनगर। मेंहदावल पुलिस ने चार हिस्ट्रीशीटर को पकड़कर चालान किया। एसओ रामकृष्ण मिश्र की अगुवाई में पुलिस टीम ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर दिलीप कुमार निवासी सिक्टौरमाफी, अशोक सिंह निवासी ढोढ, विनोद पांडेय निवासी ग्राम घूरापाली और विनेश साहनी निवासी ग्राम ठाठर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी को शांति भंग की संभावना में न्यायालय उप जिला मजिस्ट्रेट मेंहदावल की कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया। संवाद