बखिरा। बड़गो गांव में फूल की डाली तोड़ने के विवाद में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में फूलमती पत्नी इंद्रजीत निवासी बड़गो ने बताया 10 अप्रैल की सुबह आठ बजे पड़ोसी फूल की डाली को तोड़ रहे थे। मना करने पर उसे, बेटे सत्यम, जेठानी गुड्डी, भतीजा शिवम और भतीजी पूजा को गाली देते हुए डंडे से मारकर घायल कर दिया। सभी को काफी चोट आई है। पुलिस ने आरोपी मनोज, धर्मेंद्र, गोविंद व उर्मिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद