संतकबीरनगर। पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धर पकड़ के लिए पुलिस टीम ने कई स्थानों पर दबिश दी। पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं थाना दुधारा पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। सभी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से सभी को जमानत पर दे दी गई। संवाद