शहर के छोटी सरौली का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के छोटी सरौली स्थित मेडिकल स्टोर से साढ़े चार लाख रुपये चोरी के मामले में पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
छोटी सरौली निवासी सुनील कुमार यादव ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि उनका अस्पताल व मेडिकल स्टोर छोटी सरौली गांव में है। 28 अगस्त को सुबह चार बजे के आसपास महिला हाॅस्पिटल के मेडिकल स्टोर मेन गेट का चाबी चोरी कर लिया। इसके बाद 30 अगस्त को रात दो बजे वह मेडिकल स्टोर का गेट खोलकर गल्ले में रखा लगभग साढ़े चार लाख रुपये चोरी कर लिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है।