संतकबीरनगर। ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के तहत मारपीट के चार दोषियों को न्यायालय सिविल जज सीनियर डिवीजन ने उठने तक का कारावास 12 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। मेंहदावल कस्बे में 26 अगस्त 2002 को मारपीट की घटना हुई थी। इसमें पीड़िता बिंदू ने थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस की सशक्त पैरवी के चलते अभियुक्त जवाहिर, चन्द्रिका, खुशियाल, रामफेर निवासी औरही थाना मेंहदावल को दंडित किया है। संवाद