फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगावत : भाजपा से नहीं मिला टिकट, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ठोंकी ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। नगर पंचायत मेंहदावल में भाजपा से टिकट नहीं मिलने से कई कार्यकर्ता सभासद का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ रहे हैं। भाजपा के मंडल महामंत्री जितेंद्र चौबे, उपाध्यक्ष कैलाश नाथ त्रिपाठी, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष तथा वर्तमान में भाजयुमो कार्यालय के जिला सह प्रभारी सुनील निषाद पार्टी से टिकट न मिलने से नाराज है।
विज्ञापन

वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सभासद का चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं आईटी सेल के संयोजक मंडल सुनील गुप्ता ने अपने पद व भाजपा से त्यागपत्र देकर आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। जितेंद्र चौबे मंडल महामंत्री भाजपा बहवोलिया वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में सभासद का चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि मंडल उपाध्यक्ष कैलाश नाथ त्रिपाठी रूईहटटा वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सभासद का चुनाव लड़ रहे हैं।
भाजयुमो जिला कार्यालय के सह जिला प्रभारी सुनील निषाद पूर्वा वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सभासद का चुनाव लड़ रहे हैं। सुनील निषाद ने कहा कि निष्ठावान कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं दिया गया। यही वजह है कि कार्यकर्ता निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सभासद का चुनाव लड़ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें