कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व सीएम अखिलेश यादव।
संतकबीरनगर। पूर्व सांसद स्वर्गीय सुरेंद्र यादव की द्वितीय पुण्यतिथि में आए सपा मुखिया और पूर्व सीएम अखिलेश यादव पूर्व सांसद को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने स्वर्गीय सुरेंद्र यादव को गरीबों मजलूमों का नेता बताया और कहा कि वह जनता के जननायक थे।
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ में जब पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव आते थे तो वह एक जगह खड़े रहते थे। वह काफी सादगी के साथ रहते थे। उनको देखकर वह खुद उनके पास जाते थे और उनका हालचाल लेते थे। आज वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी सादगी आज भी याद की जा रही है। उनके पुत्र आलोक यादव सोनू उनसे मिले और पुण्यतिथि में आने का आग्रह किया तो उन्होंने फौरन हामी भर दी। ऐसे में नेता को आज हम श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे है।
स्वर्गीय सुरेंद्र यादव जनता के नेता थे और उनका कहना था कि उनका पहला कर्तव्य है कि वह जनता की सेवा करें। अंतिम दौर में भी जनता की सेवा में लगे रहे। आयोजक व पूर्व सांसद स्वर्गीय सुरेंद्र यादव के पुत्र आलोक यादव सोनू ने कहा कि आज देश का सबसे बड़ा परिवार उनके पिता को श्रद्धांजलि देने आया है। वह जब तक रहेंगे सपा की सेवा करते रहेंगे।