धनघटा। प्राइवेट चिकित्सालयों में गर्भवती महिलाओं का प्रसव कराने वाली आशाओं की निगरानी के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर में निगरानी समिति का गठन किया गया है।समिति के अध्यक्ष पद पर अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार चौधरी, सदस्य सचिव बीपीएम अमित कुमार, सदस्य बीसीपीएम रंजना देवी, सदस्य बीएचडब्लू धर्मेंद्र कुमार पांडेय, सदस्य स्टाफ नर्स (जो मौजूद रहेगा) के रूप में नियुक्त किया गया है। गठित निगरानी समिति आशाओं द्वारा प्राइवेट चिकित्सालय में प्रसवों हेतु गर्भवती महिलाओं पर निगरानी की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यदि आशाओं को प्राइवेट चिकित्सालयों पर केस ले जाते हुए पाया जाता है, तो समिति के सदस्य उन्हें कठोर चेतावनी देते हुए उन पर निगरानी रखेंगे। संवाद