फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कोर्ट के आदेश पर मारपीट कर नकदी छीनने की रिपोर्ट दर्ज

Mon, 22 Dec 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन एफटीसी द्वितीय के आदेश पर बखिरा पुलिस ने महिला को मारपीट कर नकदी व सामान छीनने की रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र की महिला ने कोर्ट को प्रार्थना पत्र दिया कि एक अक्तूबर को वह अपने पति व दो बच्चों के साथ गोरखपुर से सरकारी बस में आ रही थी। खलीलाबाद में ग्राम पसाई थाना बखिरा का निवासी मोहम्मद मोहसिन जमाल उसकी सीट के पीछे बैठ गया। वह बच्चों को टाॅफी देने लगा तो उन्होंने मना कर दिया। कुछ समय बाद आरोपी मोहसिन उनके साथ गंदी हरकत करने लगा। उनके साथ ही अन्य यात्रियों ने विरोध किया तो वह गालियां देते हुए सबक सिखाने की धमकी देने लगा। पति के विरोध करने पर वह अपने दो अन्य साथियों को नंदौर में बुला लिया। बस नंदौर पहुंची तो वह मारपीटकर उसका बैग, जिसमे ब्लूटूथ, चश्मा, घड़ी और लगभग 5,000 रुपये थे, छीनकर भाग गया। एसओ ने बताया कि प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें