- तीनों तहसीलों में सक्रिय है उड़न दस्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसके तहत सोमवार को धनघटा चौराहे पर उड़नदस्ता प्रभारी कुमार वैभव ने वाहनों की जांच की।
आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से ही प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई है। जहां कई क्षेत्रों से बैनर, होर्डिंग हटवाए जा रहे हैं, वहीं उड़नदस्ता भी सक्रिय हो गया है। रविवार की रात में धनघटा में उड़न दस्ता प्रभारी कुमार वैभव से काफी देर तक आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की। हालांकि कोई संदिग्ध वाहन नहीं पाया गया। साथ ही खलीलाबाद व मेंहदावल तहसील क्षेत्र में भी उड़न दस्ता टीम सुबह से लेकर शाम तक वाहनों की सघन जांच में जुटी रही। इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जा रही है। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि लोकसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को लगाया गया है। अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं। उड़नदस्ता की टीम लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर वाहनों की जांच कर रही है।