फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जिले में तेजी से फैल रहा आई फ्लू का संक्रमण, रोजाना 700 मरीज

Fri, 04 Aug 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
खलीलाबाद सीएचसी में बच्चे की आंख की जांच करते चिकित्सक।
विज्ञापन
- जिले में तेजी से फैल रहा आई फ्लू
विज्ञापन

- रोजाना अस्पतालों में पहुंच रहे करीब 700 मरीज
फोटो है
-जिले में प्रतिदिन 700 के करीब मरीज पहुंच रहे हैं अस्पताल
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में आई फ्लू का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। स्कूलों से पीड़ित बच्चों को घर भेज दिया जा रहा है। जिले में प्रतिदिन 700 के करीब मरीज अस्पताल पहुंचकर इलाज करा रहे है।
वर्तमान में बारिश न होने के चलते उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। इस मौसम में लोगों की आंखें लाल हो जा रही हैं। इसमे सबसे अधिक बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। जिला अस्पताल और सीएचसी पर प्रतिदिन 700 के करीब मरीज आंख लाल होने की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। जिसका चिकित्सक इलाज कर सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं। ऐसे में बढ़ती बीमारी को देखते हुए केंद्र सरकार ने आई फ्लू से बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन


सीएचसी खलीलाबाद के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ केपी सिंह ने बताया कि संक्रमण से बचकर ही आई फ्लू को कम किया जा सकता है। इसमें मरीज की आंख के सफेद हिस्से में संक्रमण होता है जो जल्द ठीक हो सकता है। लेकिन 30 फीसदी मरीजों में यह पुतली को भी नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में गंभीर मरीजों की आंखों की रोशनी प्रभावित हो सकती है। यह बीमारी देखने से नहीं बल्कि संक्रमित जगह को छूने या मरीज के संपर्क में आने से होती है। ऐसे में बचाव को लेकर विशेष ध्यान रखना चाहिए।
000000000000000
स्कूलों से बच्चों को भेज दिया जा रहा घर
आई फ्लू की चपेट में सबसे अधिक बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में जिन बच्चों की आंखे लाल हैं और वह स्कूल आ रहे हैं उन्हें घर भेज दिया जा रहा है। जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में दो अगस्त को आठ और तीन अगस्त को 12 बच्चों को आई फ्लू के चलते घर भेज दिया गया।
प्रधानाध्यापिका विजय लक्ष्मी ने बताया कि संक्रमण न बढ़े इसके लिए बच्चों को घर भेज दिया जा रहा है। इसी तरह कंपोजिट विद्यालय पटखौली के शिक्षक दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि बृहस्पतिवार को छह बच्चों को घर भेजा गया है।
000000000000000
डॉक्टर की सलाह के बिना दवा न लें
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ केपी सिंह ने बताया कि आई फ्लू संक्रामक रोग है। बिना डॉक्टर की सलाह के कोई दवा नहीं लेनी चाहिए। आंख में लाली तीन दिन से अधिक रहे तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। संक्रमण से बचाव के लिए सफाई रखें। भीड़ वाले इलाकों में जाने से बचें।
विज्ञापन

000000000000
यह है लक्षण

- आंखें लाल होना

- आंखें चिपचिपी होना

- आंखों में सूजन होना

- खुजली व पीले रंग का पानी आना

- आंखों में चमक लगन
0000000000000
आई फ्लू को लेकर गाइड लाइन जारी की गई है। जिसमें एक दूसरे से हाथ न मिलने की बात कही गई है। साथ ही संक्रमण से बचाव के लिए दूरी बनाकर रहें। कोई भी दिक्कत आने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें।
-डॉ अनिरुद्ध सिंह, सीएमओ

पुनीत कुमार मिश्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें