फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: किसानों के दल को झंडी दिखाकर रवाना किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार ने बृहस्पतिवार को अंतरराज्यीय कृषक भ्रमण कार्यक्रम के लिए किसानों के दल को झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम ने किसानों को प्रतिष्ठित संस्थानों पर नवीन तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर कृषि क्षेत्र में बेहतर कार्य किए जाने की शुभकामनाएं दी गई। दल में शामिल किसान कृषक भारतीय गेहूं अनुसंधान संस्थान, भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान एवं गुरुकुल प्राकृतिक खेती प्रक्षेत्र का भ्रमण करेंगे। उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आत्मा योजना किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की एक केंद्रीय योजना है। इसका उद्देश्य खेती की नई और वैज्ञानिक तकनीक की जानकारी देना, छोटे स्तर के किसानों की आय को बढ़ावा देना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें