फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो बाइकों की टक्कर में पांच लोग घायल, दो की हालत गंभीर

Sun, 22 Oct 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिहरपुर। महुली क्षेत्र के मुकुंदपुर चौराहे पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक सवार सड़क के किनारे खड़ी बाइक से टकरा गया। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर जुटी भीड़ और चौराहे के लोगों ने ई-रिक्शा और बाइक के सहारे घायलों को सीएचसी नाथनगर पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मुकुंदपुर चौराहे पर हटवा गांव निवासी राम जी मौर्या की सब्जी दुकान है। रविवार दोपहर बाद वह बाइक से दुकान जा रहे थे। दुकान के पास पहुंचते ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर उनकी गाड़ी से टकरा गई। राम जी मौर्या और दूसरी बाइक चला रहे राज कुमार (25) निवासी भानपुर और उसी बाइक पर बैठे तीन अन्य कविता (22), अंश (10) व अंशू (07) घायल हो गए। मौके पर जुटी भीड़ ने घायलों को सीएचसी नाथनगर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद राज कुमार और कविता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य तीन घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें