नाथनगर के मुकुंदपुर के पास पलटे ई रिक्शा को निकालते ग्रामीण-स्रोत ग्रामीण
महुली। क्षेत्र के महुली-नाथनगर मार्ग पर ग्राम मुकुंदपुर के निकट रविवार की दोपहर में एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकालकर उपचार के लिए निकट की सीएचसी नाथनगर पहुंचाया। जहां एक महिला के सिर में गंभीर चोट आई। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महुली नाथनगर मार्ग रविवार की दोपहर एक ई-रिक्शा सवारियों को लेकर नाथनगर जा रहा था। इसमें चालक समेत पांच लोग सवार थे। मुकुंदपुर के आगे पहुंचने पर ई-रिक्शा अनियंत्रित हो गया और पलट गया। इसमें सवार तेनुआ बस्ती निवासी झुकना देवी (38), साथ में केतकी (6), देई सांड बस्ती निवासी चालक रईमा, रामनारायण दबकर घायल हो गए। संवाद