फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अलग-अलग हादसे में पांच घायल, तीन गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र के बीएमसीटी मार्ग पर स्थित उसरा शहीद चौराहे व चोरहा गांव के पास शनिवार को अलग-अलग सड़क हादसे में पांच लोग घायल हो गए। उनको सीएचसी सेमरियावां पहुंचाया गया, जिसमें से तीन की हालत गंभीर देखकर डाॅक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पिपरा डोमन गांव निवासी लगभग सैफुल्लाह (55) पुत्र मुजीबुल्लाह लगभग 11 बजे बाइक से सेमरियावां की ओर से अपने घर जा रहे थे, वह बीएमसीटी मार्ग पर स्थित चोरहा गांव के पास पहुंचे ही थे कि बाघनगर की ओर से आ रही बाइक सवार कोइलसा गांव निवासी विजय कुमार (16) पुत्र रामसूरत तथा सच्चिदानंद पाठक पुत्र शिवसहाय निवासी सोनौरा पाठक की बाइक अनियंत्रित टकरा गई। इसमें तीनों लोग घायल हो गए। मौके पर सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सैफुल्लाह तथा एक अन्य को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
वहीं शनिवार को ही लगभग एक बजे पिपरा डोमन निवासिनी लगभग साठ वर्षीय महिला मैमुन्निशा पत्नी मो. हनीफ उसरा शहीद चौराहे पर दवा लेने गई थी। बीएमसीटी मार्ग पर मेंहदावल की तरफ से आ रहे बाइक सवार सुंधाशु (19) पुत्र अमरनाथ गांव खजूरपुर थाना महरूवा अंबेडकर नगर ने ठोकर मार दी, जिससे महिला घायल हो गई। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठा एक युवक सिद्धार्थ पुत्र अमरनाथ घायल भी हो गया। मौके पर पहुंचे समाजसेवी इरशाद अहमद ने लोगों की मदद से निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां पहुंचाया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। इलाज चल रहा है। इस संबंध में किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें