फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पांच झोपड़ियां जलीं, दो पक्ष भिड़े, पांच घायल

विज्ञापन
आग से जलती झोपड़ियां।
विज्ञापन
मेंहदावल। नगर पंचायत के बसडीला मोहल्ले में अज्ञात कारणों से पांच झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर पुरानी रंजिश में झोपड़ी फूंकने का आरोप लगाया है। घटना को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची है। घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे की है। पीड़ित रामविलास ने विपक्षियों पर पुरानी रंजिश में झोपड़ी फूंकने का आरोप लगाया है। आग लगने के बाद आसपास की चार और झोपड़ियां इसकी चपेट में आ गईं। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने कहा कि कुछ झोपड़ियां जलकर राख हुई हैं। आरोपों की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें