फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पांच दिवसीय आवासीय जागरूकता कार्यशाला का समापन

Fri, 21 Nov 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोसयाबाजार। शनिचरा बाजार में पांच दिवसीय अधिगम निर्योग्यता बौद्धिक अक्षमता विकासात्मक दिव्यांगता पर आधारित आवासीय प्रशिक्षण का समापन बृहस्पतिवार को हुआ। शिक्षा क्षेत्र पौली के दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग और सर्व हितकारी सेवा संस्थान की ओर से कार्यशाला आयोजित हुई। श्रीलाल बहादुर पीजी कॉलेज मुगलसराय चंदौली के बीएड विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने शुभारंभ किया। उन्होंने विभिन्न वर्गों की दिव्यांगजनों के लिए समाज की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस दौरान गोपाल कृष्ण अग्रवाल प्रशिक्षक के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर विनोद कुमार श्रीवास्तव, अवनीश उपाध्याय, लक्ष्मी देवी, विवेक श्रीवास्तव, विनय कुमार चौधरी, दिनेश यादव, अमीर जफर, अंशुल श्रीवास्तव, अहमद खान, विशाल सिंह, गिरिजेश कुमार चौधरी, विजय पाल चौधरी, रितेश पांडेय, आलोक दूबे, पवन सिंह, भारत भूषण यादव, अयोध्या प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें