फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण संपन्न

Tue, 16 Sep 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बीआरसी बघौली पर चल रहे एफएलएन (फाउंडेशनल लिट्रेसी एंड न्यूमेरेसी) प्रशिक्षण का मंगलवार को समापन हो गया। ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षकों का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम करीब एक माह तक चला। यह प्रशिक्षण कुल चार बैच में सम्पन्न हुआ। इसमें ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत सभी 371 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। एफएलएन प्रशिक्षण में बच्चों में पढ़ने, लिखने तथा बुनियादी भाषा और गणितीय कौशल का विकास कराया गया। इसके अलावा कक्षा तीन में अंग्रेजी की नयी किताब संतूर के बारे में विस्तृत परिचर्चा की गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षु शिक्षकों ने विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। इस मौके पर सभी बैच में सक्रिय प्रतिभागी शिक्षकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें