फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख पद के लिए पांच दावेदारों ने किया नामांकन

विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख उपचुनाव में प्रमुख पद के लिए नामांकन करने जातीं विधायक गणेंश चंद चौहान की पत्नी काल? - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख पद के लिए पांच दावेदारों ने किया नामांकन
विज्ञापन

जांच में सभी पर्चे पाए गए वैध, आज नामांकन पत्र की होगी वापसी
21 अक्तूबर को मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम की होगी घोषणा
धनघटा (संतकबीरनगर)। हैंसर बाजार में ब्लॉक प्रमुख पद के उपचुनाव के लिए बुधवार को पांच दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जांच में सभी पर्चे वैध पाए गए। इस दौरान काफी गहमा गहमी रही। पुलिस की सक्रियता की वजह से शांति व्यवस्था कामय रही।
विकास खंड हैसर बाजार में पहली बार ब्लॉक प्रमुख पद पर उपचुनाव हो रहा है। सत्ता पक्ष के दो दिग्गजों के बीच ब्लॉक प्रमुख पद की कुर्सी हथियाने की जंग छिड़ी है। बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल करने का समय निर्धारित था। विधायक गणेश चंद्र चौहान के साथ उनकी पत्नी कालिंदी चौहान ने ब्लॉक मुख्यालय पहुंच कर पर्चा भरा। उन्हीं के साथ पहुंच कर दावेदार पूनम चौहान और अनीता कन्नौजिया ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रिंस अगम सिंह के साथ दावेदार विंदु चौहान और विंद्रावती ने ब्लॉक मुख्यालय पहुंच कर नामांकन पत्र दाखिल किया। तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच हुई। जांच में सभी पर्चे वैध पाए गए। डीएम प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख पद के लिए कालिंदी चौहान, पूनम, विंदु, विंद्रावती और अनीता ने पर्चा भरा है। जांच में सभी पर्चे वैध पाए गए है। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित है। 21 अक्तूबर शुक्रवार को सुबह 11 से अपराहन तीन बजे तक मतदान होगा। उसके बाद मतगणना की जाएगी और परिणाम की घोषणा होगी।
विज्ञापन

....
सुरक्षा के लिए चौकस रहा प्रशासन
ब्लॉक प्रमुख पद के उप चुनाव में शांतिपूर्ण ढंग से नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए प्रशासन चौकस रहा। डीएम, एसपी, एडीएम, एएसपी के साथ एसडीएम और सीओ भ्रमणशील रहे। सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस कर्मी तैनात थे। ड्रोन कैमरे से पुलिस ने निगरानी कराई गई। पुलिस की सक्रियता की वजह से शांति व्यवस्था कायम रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें