संतकबीरनगर। महुली पुलिस ने रविवार को ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जनसहयोग से पांच सीसीटीवी कैमरे लगवाए। एसपी सत्यजीत गुप्त ने बताया कि महुली पुलिस ने एक स्थान पर कुल पांच सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। कैमरा लगवाकर सराहनीय कार्य करने वाले व्यक्ति को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जनसामान्य से अपील की जा रही है कि वे अपने घरों, कालोनियों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं और कम से कम एक कैमरे से सड़क पर भी निगरानी रखें। संवाद