फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महुली में तीन साल से कब्जाई पांच बिस्वा जमीन मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। संपूर्ण समाधान दिवस की शिकायत पर राजस्व और पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने तीन साल से कब्जाई जमीन मुक्त कराकर पीड़ित को कब्जा दिलाया। रजनौली निवासी तौफीक पुत्र सोहराब की पांच बिस्वा जमीन पर दबंगों का कब्जा था। वह तीन साल से न्याय के लिए भटक रहा था। शनिवार को थाना समाधान दिवस में तौफीक ने प्रार्थनापत्र दिया। नायब तहसीलदार धनघटा राजेश मिश्रा ने तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने हल्का लेखपाल जंग बहादुर सिंह, सुनील गौड़, विजय कुमार और हेड कांस्टेबल आदित्य सिंह को मौके पर भेजा। पुलिस बल भी उनके साथ था। राजस्व कर्मियों ने दोनों पक्षों और ग्रामीणों की मौजूदगी में जमीन की पैमाइश की। अतिक्रमण की पुष्टि होने पर भूमि को कब्जा मुक्त कराकर तौफीक को सौंपा गया। इस कार्रवाई से एक बड़ा विवाद टल गया और पीड़ित ने प्रशासन को धन्यवाद दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें