फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विवाद के मामले में पांच पाबंद

Thu, 07 Aug 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
महुली चौराहे पर मारपीट करने वाले इन लोगों का किया गया चालान
विज्ञापन
धनघटा। महुली कस्बा के टैक्सी स्टैंड तिराहे के निकट बुधवार को किसी बात को लेकर दो गुटों में दो बार हाथापाई हुई थी। इस मामले में पुलिस बृहस्पतिवार को दो पक्ष से प्रधान प्रतिनिधि समेत पांच के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई किया है। महुली क्षेत्र के टैक्सी स्टैंड तिराहे पर बुधवार की शाम को किसी बात को लेकर भगौतीपुर के प्रधान और दूसरे पक्ष के बीच तू-तकरार होने के बाद हाथापाई हो गई थी। उक्त विवाद कुछ समय के अंतराल के बाद दो बार हुआ। इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष से मुमताज अहमद पुत्र जबीउल्लाह, अतिकुरहमान पुत्र कलाम, खुर्शीद अहमद पुत्र जबीउल्लाह, साजिद पुत्र मो असलम तथा दूसरे पक्ष से परवेज पुत्र सदरुद्दीन निवासी गण भगौतीपुर को शांतिभंग में एसडीएम कोर्ट धनघटा भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें