फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बखिरा में सौ एकड़ भूमि पर निर्मित होगा फिश म्यूजियम

Wed, 14 Feb 2024 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कैबिनेट मंत्री मत्स्य ने अपर सचिव मत्स्य को दिए निर्देश
विज्ञापन

- सांसद व विधायक ने की पहल, मत्स्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन
- फिश पार्क, एक्वेरियम व मिनी ऑडिटोरियम के निर्माण की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। बखिरा पक्षी विहार के दिन बहुरने वाले है। इसके विकास के लिए सांसद व विधायक ने पहल किया है। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मत्स्य को ज्ञापन सौंपकर 100 एकड़ भूमि पर फिश पार्क, एक्वेरियम, म्यूजियम, मिनी ऑडिटोरियम के निर्माण की मांग की है। सांसद व विधायक के ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए कैबिनेट मंत्री ने अपर मुख्य सचिव मत्स्य को निर्देश दिए हैं।

सांसद इंजीनियर प्रवीण निषाद व मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने कैबिनेट मंत्री मत्स्य संजय निषाद से मंगलवार को मुलाकात की। बखिरा पक्षी विहार के विकास पर चर्चा की। कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने बखिरा पक्षी विहार के समुचित विकास का आश्वासन देने के साथ ही विधायक व सांसद के मांगपत्र पर तत्काल कार्रवाई करते हुए अपर मुख्य सचिव मत्स्य को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद प्रवीण निषाद ने कहा कि बखिरा पक्षी विहार में फिश पार्क, एक्वेरियम, म्यूजियम व मिनी ऑडिटोरियम के निर्माण से क्षेत्र के विकास का नया अध्याय शुरू होगा। जहां एक तरफ इसके निर्माण से पर्यटकों में आकर्षण बढ़ेगा वहीं स्थानीय लोगों को रोजगार भी मुहैया होगा। वहीं विधायक अनिल त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को कैबिनेट मंत्री मत्स्य से मिलकर बखिरा पक्षी विहार के समुचित विकास पर चर्चा की गई। इस निर्माण से पक्षी विहार का विकास होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें