रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के माझा चहोडा में मंगलवार सुबह सुभाष राजभर के घर चूल्हे पर खाना बन रहा था। इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से आग लग गई। जब तक लोग आग को काबू करते सुभाष राजभर की झोपड़ी जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने लोगों की मदद से आग को काबू किया। आग से झोपड़ी में रखा सामान, कपड़ा, बर्तन, गेहूं, चावल, विद्युत उपकरण जल गया। चौकी प्रभारी पौली रजनीश राय भी पहुंचे और आग बुझाने में मदद की।