फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शार्ट सर्किट से लगी आग, दो बीघा गेहूं की फसल राख

Sat, 13 Apr 2024 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- क्षेत्र के करमैनी गांव में गेहूं की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र के करमैनी गांव में शुक्रवार की दोपहर बिजली के तार से निकली चिंगारी खेत में गिरने से गेहूं की दो बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका।

मेंहदावल क्षेत्र के ग्राम पंचायत करमैनी में खेत के बीच से हाईवोल्टेज तार गुजरा है। ग्रामीणों के मुताबिक दोपहर में एक पक्षी तार से टकरा गया, जिससे तार से चिंगारी निकली। जिसमें प्रिंस यादव व शीला यादव की गेहूं की फसल में आग लग गई। आग लगा देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पंपिंगसेट लगाकर ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन प्रिंस व शीला की दो बीघा फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोगों का कहना है कि गनीमत रहा कि दो बीघा गेहूं की फसल जली। यदि आग पर काबू नहीं पाया गया होता तो सैकड़ों बीघा फसल राख हो जाती। ग्रामीणों ने अगलगी की सूचना तहसील प्रशासन को भी दी है। खबर लिखे जाने तक हल्का लेखपाल मौके पर नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें