फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मोमबत्ती से लगी आग, नकदी समेत कागजात जला

Sun, 22 Dec 2024 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। कस्बे के मोहनलालपुर माहल्ले में घर में चल रही किराने की दुकान में शनिवार रात जलती हुई मोमबत्ती से आग लग गई। इसमें काउंटर में रखे नकदी सहित जरूरी कागजात जलकर राख हो गया। नकुल कुमार पुत्र मंगरू ने बताया कि शनिवार को मोहल्ले में बिजली नहीं थी। घर में उजाले के लिए मोमबत्ती जला कर काउंटर पर रख दिया। इस दौरान नींद आ गई और जब आग की आंच लगी तो देखा कि काउंटर जल गया है। इसमें रखा लगभग आठ हजार रुपये नकदी व आधार कार्ड सहित जरूरी कागजात जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें