फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्यमय हाल में लगी आग, बुजुर्ग और बालिका की मौत

विज्ञापन
संतकबीरनगर : कोतवाली क्षेत्र के कोल्हुआ लकड़ा गांव में आग लगने की सूचना के बाद जांच करने पहुंचे ए? - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
रहस्यमय हाल में लगी आग, बुजुर्ग और बालिका की मौत
विज्ञापन

- नानी और बहन को बचाने में दो सगे भाई भी झुलसे
- कोतवाली क्षेत्र के कोल्हुआ लकड़ा गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बघौली/संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के कोल्हुआ लकड़ा गांव में बुधवार की रात रहस्मय हाल में लगी आग से टिनशेड में सोई बुजुर्ग महिला और बालिका की मौत हो गई है। वहीं, दोनों को बचाने के चक्कर में दो किशोर झुलस गए।
कोल्हुआ लकड़ा गांव निवासी 65 वर्षीय सुराती देवी बुधवार रात अपनी बेटी उर्मिला की 12 वर्षीय पुत्री सुमन के साथ एक चारपाई पर सोई थीं। उनके साथ बेटी के दो अन्य बेटे 15 वर्षीय आकाश और 14 वर्षीय आनंद भी सोए थे। रात करीब एक बजे रहस्मय हाल में टिनशेड में आग लग गई। घटना के वक्त तेज बारिश हो रही थी, जिस वजह से गांव का कोई व्यक्ति बचाव में नहीं आ सका।
विज्ञापन

आग से सुराती देवी और सुमन झुलस गईं। दोनों को बचाने के चक्कर में आनंद का हाथ झुलस गया। आकाश मामूली जख्मी हो गया। आकाश ने रात में डायल 112 को फोन करके आग लगने की सूचना दी। पुलिस टीम के साथ बघौली चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और झुलसे लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाए। सुराती देवी, सुमन और आनंद को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में सुराती देवी और सुमन की मौत हो गई।
एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ अंशुमान मिश्र, कोतवाल विजय नरायन, इंस्पेक्टर अपराध दीपक दूबे, चौकी इंचार्ज जितेंद्र, एसओजी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के अलावा फील्ड यूनिट और सर्विलांस की टीम मौके पर पहुंच गई। मौके पर पुलिस को डिब्बा मिला, जिसमें तेल जैसा पदार्थ होने का अंदेशा है।
--
नानी की मौत के बाद बच्चों की परवरिश की चिंता
कोल्हुआ लकड़ा निवासी सुराती देवी की बेटी उर्मिला की शादी मेंहदावल क्षेत्र के सोनौरा गांव निवासी अर्जुन के साथ हुई थी। करीब पांच साल पूर्व उर्मिला की मौत हो गई। उसी के बाद से उर्मिला की बेटी सुमन, बेटे आनंद और आकाश नानी के साथ कोल्हुआ लकड़ा में रहते थे। सुराती देवी के तीन बेटे अर्जुन, पृथ्वी और अवधराज हैं। वर्तमान में तीनों बेटे बाहर गए हैं। गांव के लोग यही बता रहे हैं कि नानी की मौत के बाद बेटी उर्मिला के बच्चों की परवरिश की समस्या हो गई है।
विज्ञापन

--
कोल्हुआ लकड़ा गांव में सोते समय आग लगने से वृद्ध सुराती देवी और उसकी नातिन सुमन की मौत हो गई है। एक किशोर झुलस गया है। आग लगने की घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पीड़ित परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। मामले की जांच के लिए पुलिस की तीन टीमें लगा दी गई हैं।
- सोनम कुमार, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें