फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीन मंडी में लगी आग, फल जले

विज्ञापन
सरैया बाईपास के पास स्थित नवीनमंडी में आग लगी और भीड़ लगी संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
नवीन मंडी में लगी आग, फल जले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नवीन मंडी स्थल खलीलाबाद में बने टीन शेड में शुक्रवार की देर शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे टीन शेड में रखा काफी संख्या में फल जल गए। सूचना पर फायर बिग्रेड के वाहन पहुंच गए और आग को बुझाने में जुटे रहे। समाचार लिखे जाने तक आग को बुझाया नहीं जा सका था।
विज्ञापन

शुक्रवार को करीब सात बजे अचानक मंडी परिसर में बने टीन शेड के गोदाम में आग लग गई। टीन शेड में व्यापारियों का फल रखा गया था। आग इतनी तेज थी कि उसके लपटे बाहर तक निकल रही थी। मंडी कर्मियों ने आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड को दी। मौके पर फायर बिग्रेड का वाहन पहुंचा और आग बुझाने में जुट गया। नवीन मंडी के निरीक्षक ओम प्रकाश ने बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। व्यापारियों का कितना नुकसान हुआ है। इसकी जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें