फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गेहूं के खेत में लगी आग, दो बीघा फसल जली

Thu, 30 Mar 2023 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम बंधुपुर के सिवान में बृहस्पतिवार को अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में आग लग गई। आग लगने से करीब दो बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

बंधुपुर में स्थित कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय के पूरब दिशा के सिवान में बृजेश, दिनेश गौतम और रामकेवल दुसाध का खेत है। उसमें गेहूं की फसल लहरा रही थी। बृहस्पतिवार को अचानक गेहूं की फसल में आग लग गई।
आग से करीब दो बीघा गेहूं फसल जलकर नष्ट हो गई। आग को नियंत्रित करने में किसानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। आग ने दो बीघा गेहूं की खड़ी फसल को जलाकर राख कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें