फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध परिस्थिति में आग लगने से तीन एंबुलेंस जलकर नष्ट

Thu, 25 May 2023 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में खराब पड़ीं तीन एंबुलेंस में बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग की लपटें देखकर लोग पहुंचे और पानी डालकर किसी तरह से आग को बुझाया। जब तक आग बुझती तब तक एंबुलेंस जलकर नष्ट हो गईं। एंबुलेंस में लगी आग की घटना को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन

संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी के सामने पुलिस चौकी के गेट के बाहर खराब खड़ी दो एंबुलेंस में बृहस्पतिवार की सुबह आग लग गई। दोनों एंबुलेंस धू-धू कर जलने लगीं। इसकी लपटें निकलती देख पुलिसकर्मी दौड़े और पानी फेंकने लगे। जब तक आग बुझती तब तक एंबुलेंस जलकर नष्ट हो गई। एंबुलेंस के अंदर कोई भी पार्ट सुरक्षित नहीं बचा। इसी तरह से सीएमओ कार्यालय के पीछे खराब खड़ी एक एंबुलेंस में भी सुबह आग लग गई। आग की सूचना पर अस्पताल कर्मी पहुंचे और किसी तरह से आग बुझाई। इसमें 108 नंबर की दो एंबुलेंस और 102 नंबर की एक एंबुलेंस शामिल है। बताया जा रहा है कि 20 दिन पूर्व यह एंबुलेंस खराब हो गई थी, जिन्हें खड़ी कर दिया गया था। इससे पूर्व अस्पताल परिसर में खराब खड़ी एंबुलेंस में डेढ़ माह पहले भी आग लगी थी, जिसमें 10 एंबुलेंस जल गई थीं।
अस्पताल कर्मियों की मानें तो एंबुलेंस के कुछ महत्वपूर्ण पार्ट निकालने के बाद आग लगाई गई होगी ताकि सबूत न रहे।
000000000000000
जली या जलाई गईं, परिसर की सुरक्षा पर उठे सवाल
अस्पताल परिसर में खराब खड़ी एंबुलेंस में दो बार आग लगने की घटना हो चुकी है। इससे अस्पताल परिसर की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। डेढ़ माह पहले पोस्टमार्टम हाउस के पास गेट के बगल में खराब खड़ी 10 एंबुलेंस में सुबह में आग लग गई थी। उस समय दमकल की गाड़ियों ने एंबुलेंस में लगी आग को बुझाया था। एक बार फिर बृहस्पतिवार को एंबुलेंस में लाग लग गई। जिसमें तीन एंबुलेंस नष्ट हो गईं। एंबुुलेंस में लगी आग की घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों का कहना है कि एंबुलेंस जली है या जलाई गई है। यह तो जांच का विषय है।
विज्ञापन

00000000000000
अस्पताल परिसर में खराब पड़ी एंबुलेंस के जलने की घटना गंभीर है, पूरे प्रकरण की जांच के लिए एंबुलेंस संचालित करने वाले मैनेजर को तलब किया गया है, एंबुलेंस मैनेजर के जरिये इस प्रकरण में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. अनिरूद्ध सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें